रायगढ़

Child Rescue Operation: ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता! दो किशोरियों को MP ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Child Rescue Operation: ऑपरेशन मुस्कान के तहत छाल थाना पुलिस ने जोबी क्षेत्र से लापता दो किशोरियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपी उन्हें काम का झांसा देकर मध्यप्रदेश ले गया था।

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मुस्कान (photo source- Patrika)
पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मुस्कान (photo source- Patrika)

Child Rescue Operation: जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत छाल थाना पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। जोबी क्षेत्र की 14 और 15 वर्षीय दो लड़कियों के 18 फरवरी से लापता होने की सूचना 21 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Child Rescue Operation: दोनों नाबालिग सुरक्षित बरामद

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने परिजनों, सहेलियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि दोनों बालिकाएं आखिरी बार सीताराम सारथी नामक व्यक्ति के साथ देखी गई थीं, जो राजमिस्त्री का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र के सन स्टील प्लांट, टेंडा नवापारा में दबिश दी और दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम

Child Rescue Operation: पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि आरोपी उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर ले गया था। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं जोड़ते हुए 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरवरी माह में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में अब तक 17 नाबालिगों को सुरक्षित खोजा जा चुका है। पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है।

Published on:
01 Mar 2026 02:01 pm