रायगढ़

सहायक शिक्षक दिखा रहा था संघ की धौंस विभाग ने कर दिया सस्पेंड

सहायक शिक्षक पंचायत को पुसौर जनपद सीईओ ने निलंबित किया

2 min read
Apr 30, 2018
हायक शिक्षक पंचायत को पुसौर जनपद सीईओ ने निलंबित किया

रायगढ़. शिक्षक संघ का धांैस दिखाकर प्राथमिक शाला बड़े हरदी में पदस्थ सहायक शिक्षक पंचायत को पुसौर जनपद सीईओ ने निलंबित किया है। ज्ञात हो कि उक्त सहायक शिक्षक पंचायत के खिलाफ बीईओ ने पूर्व में ही कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी, लेकिन जनपद सीईओ द्वारा कार्रवाई नहीं की गई थी।


इसको लेकर स्कूल के महिला शिक्षकों ने जिला पंचायत सीईओ से शिकायत किया था। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर मामले की जांच कर पुसौर जनपद सीईओ ने निलंबित किया है। सीईओ द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सहायक शिक्षक पंचायत राजेश कुमार चौहान द्वारा समय पर स्कूल से संबंधित जानकारी प्रस्तुत नहीं किया जाता था साथ ही उच्च अधिकारियेां के निर्देश का पालन नहीं किया जाता था। इसके अलावा अनाधिकृत रूप से स्कूल में अनुपस्थित रहने वरिष्टता क्रम में के आधार पर सहायक शिक्षक पंचायत राजेश कुमार चौहान को प्रधान पाठक का पदभार दिया गया लेकिन प्रधान पाठक का प्रभार भी न लेकर उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें

ग्रामीण बोले ‘हाथी ला मार देवा, हमन के जान लेत हे’ सीसीएफ बोले असंभव, तालमेल बिठाकर ही चलना होगा


महिला शिक्षकों के सामने क्रांतिकारी शिक्षक संघ के सचिव होने का धौंस दिखाते हुए अभ्रद व्यवहार की भी शिकायत की गई थी, जिसके कारण स्कूल का माहौल खराब हो रहा था। इसको लेकर बीईओ से अभिमत मिलने के बाद संबंधित शिक्षक पंचायत से जवाब मांगा गया जिसमें संतोषप्रद जवाब न मिलने व साक्ष्य न मिलने के कारण उसे निलंबित किया गया है। पुसौर बीईओ द्वारा प्रभार लेने के लिए कई बार पत्र लिखा लेकिन प्रभार न लेने से स्कूल की जानकारी नहीं मिल पाई।


इसकी नहीं हुई जांच
सहायक शिक्षक पंचायत राजेश चौहान ने महिला शिक्षक अनुपमा के खिलाफ के शिकायत किया जिसमें पंच सरपंच के दस्तखत सहित एक पत्र प्रस्तुत किया जिसमें लिखा था कि अनुपमा का कार्य ठीक नहीं है। लेकिन अनुपमा साव ने एक पत्र जिला पंचायत सीईओ के सामने प्रस्तुत किया है जिसमें पंच सरपचं ने बताया है कि कोरे कागज में स्कूल के किसी कार्य के नाम पर वह दस्तखत कराकर ले जाना बताया है।

ये भी पढ़ें

अपनी पत्नी की पिटाई कर रहे छोटे भाई को समझाने गया बड़ा भाई और फिर हुआ कुछ ऐसा
Published on:
30 Apr 2018 01:28 pm
Also Read
View All