रायगढ़

अष्टमी को मंदिरों में उमड़ी भीड़, पंडालों के देवी दर्शन के लिए भी लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

अष्टमी के दिन यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना

2 min read
Oct 17, 2018
अष्टमी के दिन यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना

रायगढ़. शहर सहित अंचल में नवरात्रि की धूम जोर-शोर से चल रही है। अष्टमी के दिन जहां सुबह से ही श्रद्धालु देवी मंदिर पहुंच रहे थे। अष्टमी के दिन यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बुढ़ीमाई मंदिर में जहां माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। वहीं अनाथालय दुर्गा मंदिर में भी सैकड़ों भक्तों ने दर्शन किया। इसके अलावा काली बाड़ी में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी।

ऐसे में पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं दर्शनाॢथयों का तांता लगा रहा। इस वर्ष भी दुर्गा समितिओं के द्वारा चौक-चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं के पास आकर्षक झाकियां प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रमों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। पंडालों में दर्शन करने के लिए जहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें

शहर में घुस जाते हैं भारी वाहन, इनकी रफ्तार और लोड देख छूटते हैं पसीने


आज जगह-जगह भंडारा
शहर के कुछ श्रद्धालुओं द्वारा नव कन्या पूजा कर भोजन कराया गया। इसके अलावा कुछ श्रद्धालुओं द्वारा नवमी को नव कन्या भोज कराया जाएगा। शुक्रवार को शहर के विभिन्न देवी पंडालों में जहां भंडारा का आयोजन किया जाएगा। वहीं नौ दिनों तक माता के भक्ति करने वाले श्रद्धालु भी नव कन्या को भोजन कराते हुए उपवास को तोड़ेंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर हवन कर पूर्णाहुति भी दी जाएगी।


हजारों ने टेका मत्था
शहर सहित अंचल में नवरात्रि की धूम जोर-शोर से चल रही है। अष्टमी के दिन जहां सुबह से ही श्रद्धालु देवी मंदिर पहुंच रहे थे। चंद्रपुर में भी देवी दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और मत्था टेकते हुए माता चंद्रहासिनी का दर्शन किया। प्रतिवर्ष यहां श्रद्धालुओं की पहुंचने वाली भीड़ को देखते हुए व्यापक प्रबंध किया गया। यहां आने वाली भीड़ से श्रद्धालुओं को परेशान न हो, इसके लिए महिला व पुरूषों के लिए अलग-अलग बेरिकेट्स लगाए गए हैं। इसके अलावा जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। व्यवस्था को संभालने में मंदिर समिति के युवा भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी तरह नाथलदाई मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंच कर देवी के दर्शन कर रहे हैं।


अंचल मंदिरों में भी धूम
इसके अलावा जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी देवी, नाथलदाई के दर्शन के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। साथ ही जांजगीर-चांपा के ही अष्टभुजी मंदिर भी प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके अलावा तराईमाल स्थित बंजारी मंदिर में भी प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इन प्रमुख स्थानों के अलावा शहर के बुढ़ीमाई, अनाथालय की दुर्गा मंदिर में भी सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें

वैन में कर रहा था विस्फोटक पदार्थ का परिवहन, पकड़ाया

Published on:
17 Oct 2018 05:44 pm
Also Read
View All