रायगढ़

CG Crime News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी सुपरवाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

2 min read
Feb 22, 2026
चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप (photo source- Patrika)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। उस पर आरोप है कि उसने युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने घटना का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती तथा उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

ये भी पढ़ें

युवक-युवती की पार्किंग में अश्लील हरकत का Video वायरल, इलाके में मचा हड़कंप

CG Crime News: नशीली चाय पिलाकर वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय पीड़िता ने जशपुर जिले के कांसाबेल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी करती थी, जहां उसकी पहचान सिंगल गेट प्लांट बंजारी में कार्यरत सुपरवाइजर पंकज यादव से हुई। 20 मार्च 2025 को आरोपी एक महिला परिचित के साथ उसके कमरे में आया और कथित रूप से नशीली चाय पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के अनुसार, अप्रैल में आरोपी फिर उसके कमरे में पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। डर के कारण वह अपने गांव लौट गई। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल से प्राप्त आपत्तिजनक वीडियो को उसे और उसके परिजनों को भेजना शुरू कर दिया, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई।

मामले की आगे की जांच जारी

CG Crime News: कांसाबेल थाने में मामला दर्ज होने के बाद घटनास्थल रायगढ़ जिले में होने के कारण केस डायरी पूंजीपथरा थाने को भेजी गई। वहां भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव (32) को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुआ, जिसके आधार पर आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Updated on:
22 Feb 2026 03:57 pm
Published on:
22 Feb 2026 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर