रायगढ़

लॉक हो गया रेलवे फाटक, आधे घंटे तक अटकी रही लोगों की सांसें

एक ओर का फाटक तो खुल गया पर दूसरी ओर की फाटक खुली ही नहीं

2 min read
Apr 29, 2018
एक ओर का फाटक तो खुल गया पर दूसरी ओर की फाटक खुली ही नहीं

रायगढ़. ये चक्रधरनगर का रेलवे फाटक है जहां कभी कोई बड़ा हादसा हो जाए तो इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। कारण यह है कि ये फाटक हर दस मिनट में 15 मिनट के लिए बंद हो जाती है। ऐसे में लोगों की लंबी लाइन फाटक के दोनों ओर लग जाती है और लोग फाटक खुलने का इंतजार करते रहते हैं।

रविवार को तो हद ही हो गई जब दिन के लगभग 11 साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन के क्रास होने की स्थिति में 15 मिनट तक फाटक बंद रही। ऐसे में फाटक के दोनों ओर लोगों की लंबी लाइन लग गई थी। पर जब ट्रेन क्रास कर गई तो फाटक खुली। लोग आगे बढ़े पर हंगामा तो तब हो गया जब एक ही साइड की फाटक खुली थी। यानि कि कलक्टोरेट के तरफ की फाटक खुली ही नहीं ऐसे में लोगों का हुजूम ट्रैक पर ही फंस गया था।

ये भी पढ़ें

किसानो का आरोप कंपनी ने हम पर एफआईआर कराने का किया प्रयास

काफी देर तक जब दूसरी ओर की फाटक नहीं खुल सकी तो जिसको जैसे समझ में आया वो निकला। कोई आगे की बंद फाटक को कूद कर पर हुआ तो कोई नीचे से लेट कर पार हुआ। वहीं जो न कूद सकते थे, न लेट कर पार हो सकते थे उनमें तीन पहिया, चार पहिया और छह पहिया वाले यानि बस वाले थे। ऐसे में लोगों की भीड़ के कम होने के बाद उन लोगों ने अपने वाहन को बैक किया और वापस गए, काफी देर की मश्क्कत के बाद फाटक खुल सका।


अटकी हुई थीं सांसे
विदित हो कि ये रेल लाइन हावड़ा मुंबई रेल लाइन है ऐसे में यहां पर हर दस मिनट में कोई न कोई ट्रेन गुजरती ही है। लेकिन जब फाटक नहीं खुला और लोगों की भीड़ ट्रैक पर फंस गई थी तो लोगों की हालत खराब थी, क्योंकि उन्हें पता था कि अभी जस्ट ट्रेन गई है और दस मिनट में फिर कोई न कोई ट्रेन आएगी, जबकि वो लोग ट्रैक पर अपने वाहन के साथ फंसे हुए थे। पर गनीमत रही कि जब तब फाटक खुला नहीं तब तक कोई ट्रेन नहीं आई।

ये भी पढ़ें

नारा बेटी बचाओ और बेटी पढाओ का धरातल कि ये है सच्चाई
Published on:
29 Apr 2018 03:35 pm
Also Read
View All