
रायगढ़. पुसौर में वृद्ध सास के साथ विकलांगसाली के साथ घर जमाई ने मारपीट की। वहीं 30—40 हजार नकदी के साथ 5 कंप्यूटर सेट, करीब दो लाख के गहने व अन्य सामान को पार किया है। पीडि़त शिक्षक बहनों ने इसकी शिकायत, पुसौर पुलिस से की पर करीब ६ दिन बाद भी इस मामले में कोई पहल नहीं हुई। जिसके बाद पीडि़त बहने, एसपी कार्यालय पहुंच कर आला अधिकारी से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई है।
पुसौर में एक घर जमाई द्वारा अपने ही ससुराल से नकदी, गहने च कंप्यूटर सेट उठा कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त विकलांग शिक्षिका गुणवती गुप्ता ने बताया कि उसकी छोटी बहन सौदामिनी गुप्ता, जो शासकीय शिक्षक है। उसकी शादी वर्ष 2009 विभिषण सहाय से हुई थी। उस समय विभिषण ने ससुराल में रहकर सबी सेवा की बात भी कही थी। ऐसे में, उसे घर जमाई बना कर रखा गया था। आए दिन उसकी हरकतों से घर में विवाद होता था। जिसकी वजह से पिछले 2-3 माह से उसे घर आने से मना किया गया था।
इन सामान को ले गया अपने साथ
आरोपी ने अलमारी खोल कर करीब 30 से 40 हजार नकद, करीब दो लाख के गहने, 5 कंप्यूटर सेट (जो कंप्यूटर सेंटर चलाने के लिए लिया गया था), रसोई गैस सिलेंडर, कार व बाइक की चाबी अपने साथ ले गया है। जिसकी सूचना राजनांदगांव गई बहन सौदामिनी को दी गई। जो स्कूल का काम छोड़ कर राजनांदगांव से तत्काल रायगढ़ आई। मामलेे की शिकायत पुसौर पुलिस से की गई। पर 6 दिन बाद भी इस मामले में कोई पहल नहीं हुई। जिसके बाद एसपी कार्यालय पहुंच कर आला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी ने जांच उपरांत उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।