रायगढ़

CG Weather Update: जल्द ही छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं की होगी एंट्री, गिरेगा तापमान….IMD की नई भविष्यवाणी

Chhattisgarh Weather Update: एक द्रोणिक के चलते विगत दो दिनों से आसमान में बादल छाया हुआ है। इस दौरान गुरुवार को सुबह में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। शुक्रवार सुबह से हवा का रुख बदलने के कारण मौसम साफ होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
less than 1 minute read
Feb 02, 2024
weather_update_in_chhattisgarh.jpg

Weather Update: एक द्रोणिक के चलते विगत दो दिनों से आसमान में बादल छाया हुआ है। इस दौरान गुरुवार को सुबह में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। शुक्रवार सुबह से हवा का रुख बदलने के कारण मौसम साफ होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे एक बार फि से ठंड का अहसास होगा।

Weather Alert In CG: उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों की द्रोणिक पश्चिमी विदर्भ से मराठावाड़ा औ कर्नाटक होते हुए उत्तरी तमिलनायडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके चलते बुधवार से ही आसमान में बादल छाया हुआ था जिससे दो दिनों से ठंड का अहसास नहीं हो रहा था। वहीं गुरुवार के सुबह में हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे लगा था कि एक बार फिर से बारिश होगी, लेकिन बंद हो गई, वह पूरे दिन बादल छाया। वहीं मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसा शुक्रवार से मौसम साफ होने के संभावना (Monsoon) है साथ ही शुक्रवार शाम से उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: cg weather update प्रदेश में खतरनाक पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री? 5 फरवरी तक इन जिलों में बरसेंगे बादल, Alert जारी

Published on:
02 Feb 2024 03:00 pm