रायगढ़

तेज बारिश के पानी में बहा युवक, नाले में डूबकर हुई मौत….परिजनों ने कहीं बड़ी बात

Youth dies by drowning in drain: बुधवार शाम को एक युवक धांगरनाला में डूब गया। बारिश तेज होने के कारण उसका शव बह कर खेत में चला गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2023, 2:56 PM IST
Youth dies by drowning in drain
नाले में डूबकर युवक की मौत

Youth dies by drowning in drain: रायगढ़। बुधवार शाम को एक युवक धांगरनाला में डूब गया। बारिश तेज होने के कारण उसका शव बह कर खेत में चला गया। ग्रामीणों ने देखा तो अज्ञात शव की सूचना पुलिस को दी।

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के पिरमार गांव के पास स्थित धांगर नाला पुलिया के पास खेत में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करते हुए उसके शिनाख्त करने में जुट गई। जांच में मृतक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के संगरा गांव निवासी इंद्रपाल बैगा पिता समारु बैगा (40 वर्ष) के रूप में शिनाख्त की गई।

मृतक परिजनों ने बताया कि इंद्रपाल बैगा मानसिक रूप से कमजोर था, जिससे वह आसपास के गांव में घूमते रहता था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुधवार को हुई तेज बारिश से धांगर नाला में पानी अधिक होगा जिससे वह डूब गया होगा। साथ ही रात में तेज (Raigarh News) बारिश के बाद वह उसका शव बहकर खेत में चला गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on: