8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही रात में दो बदमाशों ने मिलकर 3 एटीएम से चुराए थे 35 लाख रुपए, CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

Bhilai Crime News: एसबीआई के तीन एटीएम को काटकर करीब 35 लाख रुपए चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Sep 2023, 1:21 PM IST

Bhilai: 35 lakhs were stolen breaking 3 ATMs, 2 arrested from Haryana

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

CG Crime News: भिलाई। एसबीआई के तीन एटीएम को काटकर करीब 35 लाख रुपए चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरियाणा मेवात के बुहान पैरीखेड़ा से दो आरोपियों निसार और सरबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर (Bhilai News) भिलाई लाया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपए जब्त किया। पखवाड़े भर पहले आरोपियों ने भिलाई के 2 और दुर्ग के एक एटीएम में चोरी की थी। एटीएम को गैसकटर से काटकर चोरी करने के बाद आग लगा दी थी। आरोपी गूगल मैप से रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे।

यह भी पढ़े: नक्सली के मास्टर माइंड दीपक राव हैदराबाद से गिरफ्तार, इलाज कराने पहुंचा था अस्पताल....पुलिस ने दबोचा

भिलाई से राजनांदगांव देवरी तक के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर आरोपियों की कार की पहचान हुई। टावर डंप में पुलिस को अहम क्लू मिला। नंबर को ट्रेस करने पर मेवात हरियाणा का मिला। एसपी शलभ सिन्हा ने एसीसीयू के निरीक्षक संतोष मिश्रा के साथ दो एएसआई व आरक्षकों की टीम को मेवात भेजा। टीम ने मेवात के बुहान थाना के ग्राम पैरीखेड़ा निवासी आरोपी निसार व सरबाज को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी 2 महीने पहले ही जेल से छूटे थे। वे मुंबई, असम, तमिलनाडू में भी एटीएम लूट चुके है। मेवात गैंग के ये आरोपी (Bhilai Crime News) गूगल मैप से रैकी कर वारदात को अंजाम देते हैं। इस गिरोह में चार लोग हैं। दो लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े: CG Politics: पीयूष गोयल ने चावल को लेकर राज्य सरकार पर बोला हमला, CM बघेल ने किया पलटवार कहा- चुनाव पास हैं, तो आरोप लगाने आए हैं