
रायपुर. राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस रेल लाइन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, तीन लड़कियां डब्ल्यूआरएस रेल लाइन के पास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आ गई और हादसे का शिकार हो गई।
खबरों के अनुसार इस हादसे में तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है । घायल लड़कियों को अंबेडकर अस्तपाल में भर्ती किया गया है। हालांकि लीनों लड़कियां कैसे ट्रेन की चपेट में आ गई, इसका अभी तक पला नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद से घड़ी चौक आईं थी ये तीनो लड़कियां पुलिस को इनके बैग से
सिटी बस का टिकट मिला है।तीनो आपस में बहने बताई जा रही हैं। सीमा बंजारे, निशा बंजारे, भगवती बंजारे से तीनो की नाम की पुष्टि हुई है।
ट्रेन से युवतीयो के कटने की घटना की पूरी जानकारी जीआरपी थाना प्रभारी एस एल राजपूत ने दी देखिये वीडियो में उन्होंने क्या कहा
हालांकि घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक ये तीन लड़कियों डब्ल्यूआरएस रेल लाइन के पास रेल पटरी पर बैठे हुए देखा था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक तीनों लड़कियों को रेल पटरी से कुछ दूर पर एक-दूसरे से गले मिलते हुए देखा था।घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे और मांस के लोथड़े देख लोगों के रूंह कांप गई।