भाजपा-कांग्रेस व आप ने फेसबुक पर चुनाव प्रचार सामग्री पोस्ट की, नोटिस
मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर तुलिका प्रजापति ने निर्वाचन व्यय की दृष्टि से एमसीएमसी टीम के अनुशंसा पर मनेन्द्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ विनय जायसवाल, आम आदमी पार्र्टी प्रत्याशी सतीश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।