रायपुर

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SSP ने जारी की List

Police Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। 10 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 3:02 PM IST
ट्रांसफर (image-source-patrika.com)
ट्रांसफर (image-source-patrika.com)

Raipur Police Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। 10 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 2 SI और 8 ASI शामिल हैं। रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी किया हैं।

संशोधित आदेश के तहत एसआई चेतन दुबे को थाना आरंग भेजा गया है, जबकि एसआई सुनीता कंवर को डीसीबी में पदस्थ किया गया है। यह ट्रांसफर रायपुर पुलिस के हालिया प्रशासनिक पुनर्गठन का हिस्सा है, जिससे विभागीय कार्य प्रणाली को और अधिक कुशल बनाया जा सके।

Raipur Police Transfer: देखें लिस्ट

पिछले दिनों भी हुए थे तबादले

यह पहला मौका नहीं है जब रायपुर में पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इससे पहले भी SSP डॉ. उमेद सिंह के नेतृत्व में कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया अपराध नियंत्रण, जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के तहत की जा रही है।

Updated on:
7 Jul 2025, 3:02 PM IST
Published on: