रायपुर

CCPL Season 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय आज रायपुर में बिखेरेगी जलवा, धूम-धड़ाम क्रिकेट का होगा आगाज, एंट्री ​फ्री

CCPL 2026: दर्शकों के लिए इस बार आयोजन को और भी खास बनाने के लिए आकर्षक इनामों की घोषणा की गई है। मैच के दौरान छक्का पकड़ने पर दर्शक को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
2 min read
Jun 03, 2026
CCPL Season 3
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय आज रायपुर में बिखेरेगी जलवा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर @दिनेश कुमार। CCPL Season 3: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाडि़यों को एक्सपोजर देने के लिए आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर टी-20 लीग (सीसीपीएल) के तीसरे संस्करण की शुरुआत बुधवार को होगी। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच बुधवार को मेजबान रायपुर रायनोंज और राजनांदगावं पैंथर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा।

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल 12 जून और फाइनल 14 जून को होगा। यह टूर्नामेंट बीसीसीआई की अनुमति से किया जा रहा है। स्टेडियम में जाने के लिए राजधानी के कई इलाकों में निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की सीएससीएस की ओर से की जा रही है।

इन टीमों के बीच मुकाबला

  • रायपुर रायनोज: कप्तान- अमनदीप खरे
  • बिलासपुर बुल्स: कप्तान- आयुष पांडे
  • रायगढ़ लायंस: कप्तान-ऋषभ तिवारी
  • राजनांदगांव पैंथर्स: कप्तान- अजय मंडल
  • सरगुजा टाइगर्स: कप्तान- आशुतोष सिंह
  • बस्तर बाइसंस: कप्तान- अनुज तिवारी

सोनी टेन-3 में सीधा प्रसारण

सीसीपीएल-3 का ऑफिशियल ब्राडकॉस्ट पार्टनर सोनी टेन-3 चैनल है, जिसमें सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

6 टीमों के बीच कुल 19 मैच

सभी टीमें एक-दूसरे से लीग मैच खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष क्वालीफायर, इमिनेटर मैच होंगे। टूर्नामेंट में लीग और फाइनल समेत कुल 19 मैच खेले जाएंगे।

दो घंटे का उद्घाटन कार्यक्रम, टिकट बुक करानी होगी

सीसीपीएल में दर्शकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन दर्शकों को www.ticketgenie.in के माध्यम से टिकट बुक करानी होगी। मैच के दिन दर्शक अपने ऑनलाइन टिकट का स्क्रीनशाट दिखाकर स्टेडियम से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। दर्शकों को टिकट के पीछे अपना नाम, मोबाइन नंबर और ई मेल पता लिखना होगा और प्रवेश द्वार में उपलब्ध बॉक्स में डालना होगा। उद्घाटन मैच से पहले शाम 7 बजे से भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी राय प्रस्तुति देंगी।

प्रतिदिन दिया जाएगा दर्शकों को इनाम

सीसीपीएल में दर्शकों की भीड़ एकत्रित करने के लिए सीएससीएस ने कई आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है। मैच टिकट के पीछे दिए गए फार्म को भरकर दर्शक कई पुरस्कार जीत सकते हैं, जिसमें दो पहिया वाहन प्रथम पुरस्कार है। नौंवे स्थान वाले तक को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट में छक्के वाली गेंद को दर्शक ने कैच कर लिया, तो उसे पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे।

Updated on:
03 Jun 2026 12:31 pm
Published on:
03 Jun 2026 09:58 am