रायपुर

जान लें काम की बातें सीजी 10th की परीक्षाएं शुरू

13 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल...गणित की परीक्षा के साथ शुरू होगी आज से 10वीं की परीक्षा
2 min read
Mar 05, 2018
CGNews

धमतरी. दसवीं बोर्ड परीक्षा 5 मार्च से शुरू होगी। 74 परीक्षा केन्द्रों में 13 हजार 412 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस साल मोबाइल के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। वीक्षकों के अलावा केन्द्राध्यक्ष भी इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। गल्र्स, बालक समेत अन्य स्कूलों में परीक्षार्थी सीसी टीवी कैमरे की नजर में रहेंगे।
28 मार्च तक चलने वाली दसवीं बोर्ड परीक्षा का प्रारंभ गणित विषय से होगा। परीक्षा का समय सुबह ९ बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा। सुबह 9.05 बजे उत्तर पुस्तिका, 9.10 बजे प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा। 9.15 बजे लिखने का कार्य शुरू होगा। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की आवश्यक सभी तैयारी पूरी कर ली है। सभी परीक्षा केन्द्रों में रोल नंबर अंकित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त परीक्षार्थियों की सूची आदि का मिलान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस साल 5 नया परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। पिछले साल परीक्षा केन्द्रों की संख्या 69 थी, जो अब बढक़र 74 हो गई है। पिछले तीन साल से जिले में एक भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है। इसके बाद भी सभी परीक्षा केन्द्रों में नकल रोकने विशेष व्यवस्था की गई है।

उडऩदस्ता गठित
परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए जिलास्तर पर 12 उडऩदता दल गठित किया गया है। ये बारी-बारी से औचक निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा असामाजिक तत्व अंदर प्रवेश न कर सके, इसके लिए होम गार्ड भी तैनात रहेंगे।

वीक्षक भी नहीं रख सकेंगे मोबाइल
परीक्षार्थियों को हर दिन अलग-अलग प्रश्न पत्र का सेट दिया जाएगा। पहले वीक्षक और केन्द्राध्यक्ष मोबाइल का इस्तेमाल करते थे, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी होती थी, लेकिन इस साल कोई भी परीक्षा के दौरान हाथों में मोबाइल नहीं रख पाएंगे।
जिले के 74 परीक्षा केन्द्रों में दसवीं बोर्ड की परीक्षा होगी। सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है।

पीकेएस बघेल, डीईओ

Updated on:
05 Mar 2018 01:34 pm
Published on:
05 Mar 2018 01:07 pm