
धमतरी. होली के दौरान अलग-अलग घटनाओं में ३ युवकोंं की मौत हो गई, जिसमें से एक युवक आरक्षक था। उनकी मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है।
- तीन की भी विभिन्न घटनाओं मेंं मौत
पुलिस के अनुसार ग्राम चरमुडिय़ा निवासी संदीप (29) पिता नोहर राम नवरंग बहीगांव थाना बोराई में आरक्षक के रूप में पदस्थ था। उसके साथ कुरूद निवासी लक्ष्मण (23) पिता तुलसीराम भी होली त्यौहार मनाने के लिए कैम्प से एक दिन की छुट्टी लेकर अपने बाईक क्रमांक सीजी-05-वी-9490 में सवार होकर घर आ रहा था। इसी दौरान कुरूद थानांर्गत ग्राम गाड़ाडीह के पास विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया। घटना में आरक्षक संदीप और लक्ष्मण को गंभीर चोटे आई थी। अत्याधिक मात्रा में रक्तास्त्राव होने के कारण संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ देर बाद लक्ष्मण की भी मौत हो गया। घटना के बाद जवान आरक्षक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में अंतिम यात्रा में एएसपी केपी चंदेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डीपी ठाकुर, रक्षित निरीक्षक संजय ध्रुव समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
त्यौहार मानाने जा रहे और ऐसे हादसे ने पुरे परिवार को आने वाले हर साल के त्यौहार लिए शोक में डाल दिया है साथ ही इस घटना ने पुलिस विभाग को भी शोक में डूबा दिया है, इस तरह होते सड़क दुर्घटनाओं से बहुत से परिवारों के साथ ऐसे हादसे हो चुके है जहा तेज गाड़ियों की रफ़्तार ने किसी के घर का दिया बुझा दिया हो, शासन की तमाम कोशिशों के बाद भी यह घटनाएं काम होने का नाम नहीं ले रही है।
-जहर सेवन से युवक की मौत
इसी तरह एक अन्य घटना में ग्राम कांटाकुर्रीडीह निवासी मुकेश (19 ) पिता लीलाराम चंद्राकर ने घर मेंं कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
Published on:
5 Mar 2018, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.