रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 126 नए मामले

रायपुर जिले में 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2022, 11:16 PM IST
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 126 नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 126 नए मामले

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 126 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11 लाख 74 हजार 256 हो गई है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को आठ लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं 19 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की।

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कला वीथिका में सरगुजा से बस्तर तक की संस्कृति की झलक
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कोरबा, जशपुर, बलौदाबाजार, कांकेर और धमतरी जिलों में एक- एक, सुकमा और बस्तर जिले में दो- दो, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले में तीन, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़ और महासमुंद जिले में चार- चार, मुंगेली, जांजगीर- चांपा और कोरिया जिले में पांच- पांच, बेमेतरा, बालोद और राजनांदगांव जिले में सात- सात, बलरामपुर जिले में आठ, सरगुजा जिले में 10, दुर्ग जिले में 11 और रायपुर जिले में 33 लोग कोविड 19 से संक्रमित पाए गए।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]भूपेश बघेल सरकार में अर्थव्यवस्था के संतुलन के साथ ही रोजगार के नए अवसरों का हुआ सृजन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 5 सितंबर तक 11 लाख 74 हजार 256 लोगों के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11 लाख 59 हजार 323 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 819 मरीज उपचाराधीन हैं। छत्तीसगढ़ में कोविड19 वायरस से संक्रमित 14 हजार 114 लोगों की अब तक मौत हुई है।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : गुलाम नबी आजाद कांग्रेस में नहीं होते तो उन्हें पहचानता कौन?

Published on: