रायपुर

वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें List

Transfer News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर लगातार जारी है। पुलिस विभाग के बाद अब वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।
less than 1 minute read
Jan 30, 2026
School Education Department
Chhattisgarh Police Transfer (photo-patrika)

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर लगातार जारी है। पुलिस विभाग के बाद अब वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में 16 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर प्रमोट किए गए इन 16 अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अधिकारियों के यह तबादले विभागीय कार्यों की बेहतर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक सुधार को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

आदेश पर उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। यह कदम विभाग में पारदर्शिता और कुशल प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विभिन्न जिलों और प्रभागों में वाणिज्यिक कर प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने की उम्मीद है।

CG Transfer News: देखें लिस्ट

Updated on:
30 Jan 2026 02:36 pm
Published on:
30 Jan 2026 02:36 pm