
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक 18 साल की लड़की ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली।लड़की की झूलती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली गई।लाश को देखने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को नीचे उतरवाया। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस की माने तो मृतिका घटना के दो दिन पूर्व कोरबा जिले के सरहदी गांव करतला में मेला देखने गई थी।उसके बाद दूसरे दिन वह अपने घर पहुंची। सुबह जब परिजनों द्वारा खेत में धान की फसल काटने ले जाने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इससे शंका जताते हुए परिजन दरवाजे की कुण्डी को सब्बल से तोड़कर अंदर प्रवेश किए तो ईश्वरी राठिया घर के म्यार में अपने ही दुपट्टे से फांसी पर झूल रही थी।
छाल थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि परिजन के द्वारा थाना में आकर घटना की जानकारी दी गई। घटना स्थल जाकर देखा तो पाया गया कि युवती अपने घर के अंधेरे कमरे के म्यार में अपने ही दुप्पटे से फांसी लगा रखी थी। मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्रवाई में लिया गया।