15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके में 36 घंटे में 3 जवानों की हुई मौत, 2 ने की आत्महत्या और तीसरे ने…

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पिछले 36 घंटों के दौरान तीन जवानों की मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 25 Oct 2018, 10:56 AM IST

suicide

छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके में 36 घंटे में 3 जवानों की हुई मौत, 2 ने की आत्महत्या और तीसरे ने...

जगदलपुर/रायपुर. सुरक्षा बालों और पुलिस के जवानों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पिछले 36 घंटों के दौरान तीन जवानों की मौत हो गई है।इनमें से दो ने आत्महत्या की तो एक की हार्टअटैक से मौत हो गई। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान कुलदीप सिंह राणा ने बुधवार को अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान जैसे ही कमरे में पहुंचे तो कुलदीप जमीन पर गिरा पड़ा था। इसकी जानकारी तुरंत आला अधिकारियों को दी गई।

सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित केंद्रीय सुरक्षा बल के सेकंड बटालियन हेडक्वार्टर में तैनात आरक्षक कुलदीप हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली गांव का रहने वाला था। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है और परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। शव परीक्षण के बाद इनके गृहग्राम भेजा जाएगा।

दूसरी घटना, टीआइ विजय पटेल ने बताया कि तोंगपाल के करीब पोटाकेबिन में चुनावी ड्यूटी में तैनात बीएसएफ के आरक्षक महेंद्र सिंह की हार्टअटैक से बुधवार को मौत हो गई। महेंद्र सिंह उत्तराखंड के अलमोड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह 415 बटालियन बीएसएफ पश्चिम बंगाल के मालदा की टीम के साथ पहुंचा था। ड्यूटी में तैनात जवान सुबह बाथरुम गया, तो वहां से काफी देर तक नहीं लौटा। साथी जवान जब वहां पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ा नजर आया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीसरी घटना मंगलवार की है। दोरनापाल के एसडीओपी विवेक शुक्ला ने बताया कि सहायक आरक्षक मड़कम आशा की लाश सुबह घर पर फंदे से लटकती मिली। सोमवार की शाम खाना खाने के बाद उसका आरक्षक पति वीरा रोज की तरह दोस्त के घर गया था। लौटा तो दरवाजा बंद था। खटखटाने पर अंदर से आवाज नहीं आने के बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो फंदे से लटका शव मिला। एसडीओपी के मुताबिक आशा काफी समय से बच्चे के न होने को लेकर परेशान थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवारवालों को सौंप दिया है।