
Love couple
अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित रामगढ़ पहाड़ी मंदिर के सामने युवक-युवती पड़े हुए थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें इस हाल में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा दोनों बेहोशी की हालत में थे। दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।
पहाड़ी से दोनों को किसी तरह ढोकर नीचे उतारा गया। 112 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर पहुंचाया गया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि लड़का ग्राम कंवलगिरी का रहने वाला है जिसकी उम्र 18 वर्ष है तथा नाम कोमल मझवार है और लड़की का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। वह भी ग्राम नरकालो थाना लखनपुर की निवासी बताई जा रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने कहा कि दोनों रामगढ़ कैसे पहुंचे और जहर खाने का क्या कारण है। इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का होने की आशंका जताई जा रही है।
Published on:
24 Oct 2018 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
