रायपुर

छत्तीसगढ़ के 2 अफसरों का IG पद पर हुआ इम्पैनलमेंट, लिस्ट में 47 अफसरों के नाम… केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

Empanelment of two IPS officers : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ कैडर 2005 बैच के दो आईपीएस अफसरों का इम्पैनलमेंट करते हुए उन्हें आईजी पद पर पदोन्नत किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2024, 5:04 PM IST
ig_impliment.jpg

Empanelment of two IPS officers : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ कैडर 2005 बैच के दो आईपीएस अफसरों का इम्पैनलमेंट करते हुए उन्हें आईजी पद पर पदोन्नत किया है। केंद्र सरकार की जारी सूचि में कुल 47 आईपीएस अफसरों का इम्पैनलमेंट किया है।

जारी सूचि के मुताबिक रायपुर के आईजी आईपीएस अमरेश मिश्रा को आईजी पद पर इम्पैनलमेंट किया गया है। आईजी आईपीएस अमरेश मिश्रा रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक है। इसके साथ ही अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राहुल भगत सीएम सचिवालय के सचिव है। इसके साथ ही वे नए विभाग सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Updated on:
15 Mar 2024, 5:04 PM IST
Published on: