रायपुर

बड़ी खुशखबरी! होली पर अब बिना टेंशन जाएं घर, छत्तीसगढ़-बिहार के बीच दौड़ेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, देखें List

Holi Special Train: होली 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया–छपरा मार्ग पर 2 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

2 min read
Feb 06, 2026
होली स्पेशल ट्रेन (photo source- Patrika)

Holi Special Train: होली का पर्व नज़दीक आते ही ट्रेनों में अपने घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ तेजी से बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अहम कदम उठाया है। होली 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया–छपरा मार्ग पर दो होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है।

रेलवे के इस फैसले से रायपुर, दुर्ग और आसपास के प्रमुख स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष ट्रेनों के चलने से त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Crime News: बोरे में बंद मिला एक दिन का नवजात, रोने की आवाज से खुला राज, इस हाल देखकर लोगों के उड़े होश

Holi Special Train: ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

1- गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल.

2- गाड़ी संख्या (08865/08866) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल.

दोनों स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

1- गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

ट्रेन नंबर 08863/08864 (गोंदिया-छपरा-गोंदिया) गोंदिया और छपरा के बीच एक ट्रिप के लिए चलेगी। 08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – 01 मार्च, 2026 को गोंदिया से 17:00 बजे, डोंगरगढ़ 18:00 बजे, राजनांदगांव 18:26 बजे, दुर्ग 19:20 बजे, रायपुर 20:05 बजे, भाटापारा 20:55 बजे, उसलापुर 20:15 बजे, पेंड्रा रोड 23:41 बजे, अनूपपुर 00:20 बजे, शहडोल 00:55 बजे, उमरिया 2:08 बजे, कटनी 4:35 बजे, सतना 6:05 बजे, मानिकपुर जंक्शन 9:00 बजे, प्रयागराज छिवकी 10:50 बजे, चुनार 12:00 बजे रवाना होगी 03 मार्च 2026 को यह ट्रेन 17:05 बजे वाराणसी, 18:50 बजे जौनपुर, 19:40 बजे केराकत, 20:08 बजे ओढिहार जंक्शन, 20:55 बजे गाजीपुर, 22:08 बजे बलिया, 22:50 बजे रेवती, 23:32 बजे बकुल्हा होते हुए छपरा पहुंचेगी।

वापसी में, ट्रेन नंबर 08864 छपरा से 03 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे चलेगी। बकुल्हा 5:18 बजे, रेवती 5:52 बजे, बलिया 6:35 बजे, गाजीपुर 07:45 बजे, ओडिहार 08:40 बजे, केराकत 9:38 बजे, जौनपुर 10:25 बजे, वाराणसी 12:50 बजे, चुनार 16:00 बजे, प्रयागराज छिवकी 18:30 बजे, मानिकपुर 20:30 बजे, सतना 21:15 बजे, कटनी 22:50 बजे, उमरिया 00:30 बजे, शहडोल 01:52 बजे, अनूपपुर 02.36 बजे, पेंड्रा रोड 03:18 बजे, उसलापुर 05:15 बजे, भाटापारा 06:08 बजे, रायपुर 7:15 बजे, दुर्ग 8:10 बजे, राजनांदगांव 8:38 बजे, डोंगरगढ़ 09:04 बजे, गोंदिया 11:00 बजे पहुँचेंगे। (Holi Special Train)

Holi Special Train: 2- गाड़ी संख्या (08865/08866) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

ट्रेन नंबर 08865, 2 मार्च 2026 को शाम 6:00 बजे गोंदिया से चलेगी और 4 मार्च 2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 08866, 4 मार्च 2026 को सुबह 4:45 बजे छपरा से चलेगी और अगले दिन, 5 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी। रेलवे ने साफ किया है कि 08865/08866 के स्टॉपेज और टाइमटेबल 08863/08864 जैसे ही रहेंगे।

Updated on:
06 Feb 2026 08:29 pm
Published on:
06 Feb 2026 08:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर