रायपुर

22 दिन में पूरा किया दुनिया का सबसे जोखिम भरा सफर, बताई ये दर्दनाक दास्तां

स्नो ब्लाइंडनेस की वजह से माउंट एवरेस्ट मिशन को अधूरा छोडऩे वाले छत्तीसगढ़ के राहुल गुप्ता ने अब २२ दिन में इस सफर को पूरा किया।

2 min read
Jun 10, 2018
Mount Everest News
Rahul Gupta

रायपुर. छत्तीसगढ़ के युवा पर्वतारोही राहुल गुप्ता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने में सफल रहे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले राहुल गुप्ता छत्तीसगढ़ के पहले पर्वतारोही हैं। राहुल ने एवरेस्ट चढऩे का सफर 22 अप्रैल को शुरू किया। अम्बिकापुर के निवासी राहुल ने 22 दिन के जोखिम भरे सफर को तय करने के बाद 14 मई को 8848 मीटर ऊंची एवरेस्ट की चोटी में पहुंचकर तिरंगा फहराया।

स्नो ब्लाइंडनेस की वजह से अधूरा छोडऩा पड़ा था मिशन

एवरेस्ट फतह कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले राहुल का रायपुर लौटने पर शनिवार को छत्तीसगढ़ खेल विभाग ने सम्मान किया। राहुल गुप्ता गत वर्ष भी एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए गए थे। लेकिन उसे स्नो ब्लाइंडनेस की समस्या हो गई, जिसके कारण राहुल को 8200 मीटर ऊंचाई चढऩ़े के बाद अपना मिशन अधूरा छोड़कर वापस लौटना पड़ा था।

दुनिया की 11 चोटियां चढ़ चुके
इससे पहले राहुल वर्ष 2013 से अब तक दुनिया 11 चोटियां चढ़ चुके हैं, जिसमें सेवन समिट के तीन महाद्वीपों की सबसे तीन सबसे ऊंची चोटियां शामिल हैं। वह 23 साल के उम्र में एवरेस्ट की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छत्तीसगढ़ के सबसे युवा पर्वतारोही हैं। राहुल का अगले साल तक दुनिया की सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी फतह करने का लक्ष्य है।

अब इन चोटियों को फतह करेंगे राहुल
- कॉससिस्ज्को चोटी (2228 मी. आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी)
- विंसन चोटी (4892 मी. अंटार्कटिक की सबसे ऊंची चोटी)
- एकानकागुआ चोटी (6962 मी. दक्षिण अमरीका)
- मैक्किंगले चोटी (6168 मी. नार्थ अमरीका की सबसे ऊंची चोटी)

Published on:
10 Jun 2018 06:55 pm