छत्तीसगढ़ कोसमंदा में रहने वाली 14 वर्षीय प्रभा साहू ने अपने घर को अधिकतम गर्मी से वैज्ञानिक तरीका अपनाकर थोड़ा छुटकारा दिलाया। जी हां, इस बालिका ने किताब में पढ़ा था कि सफेद रंग ऊष्मा को परावर्तित कर देते है। इसी तर्ज पर बालिका ने छत को चूने से पुताई कर दी। यह आइडिया वाकई में कारगर साबित हुआ।