रायपुर . छत्तीसगढ़ में पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शनिवार को भी गर्मी का हाल वैसा ही रहा। सुबह नौ बजे से ही सूरज के तेवर उग्र रहे, जो शाम पांच बजे तक जारी रहा । धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहे। दोपहर 12 बजे के बाद भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भीड़ छंटना शुरू हो जाती है। एक से तीन बजे तक ट्रैफिक से गुलजार रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।