शहर में चार बजे के करीब तेज बारिश के दौरान ओले भी गिरे। तेज बारिश के साथ ट्रैफिक थम सा गया था। जो जिस रास्ते से गुरज रहा था, वहां रुककर बारिश के थमने का इंतजार करते नजर आए। वहीं, शहर में धूलभरी तेज आंधी चलते ही अधिकांश इलाकों की बिजली गुल हो गई, जो दो-तीन घंटे बाद आई।