10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लता रजनीकांत से मिलना सौभाग्य की बात : अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता से मुलाकात की और कहा उनसे मिलना हमेशा खुशी की बात होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

guest user

•

Updated: 29 Jun 2017, 4:55 PM IST

anupam

anupam

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता से मुलाकात के बाद कहा कि उनके लिए लता से मिलना हमेशा से सौभाग्य की बात रही है। अनुपम ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लता के साथ खींची एक तस्वीर भी साझा की।

इस फोटो के साथ अपने संदेश में अनुपम ने कहा, ''मेरे लिए लता रजनीकांत से मिलना हमेशा खुशी और सौभाग्य की बात रही है। उनसे सकारात्मकता मिलती है। उनकी 'केयर फॉर चिल्ड्रन' चैरिटी परियोजना शानदार है।

1980 के दशक के दौरान तमिल सिनेमा में लता ने कुछ प्लेबैक नंबर भी किए हैं। उन्होंने कमल हासन की फिल्म 'टिक टिक टिक' और 'कडावुल उल्लामेइ' के लिए भी गीत गाए थे।

इसके साथ ही उन्होंने रजनीकांत के 25 साल के करियर को दर्शाती एलबम 'रजनी-25 ' के लिए भी योगदान दिया। लता ने "मावेरन" और "वल्ली" जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।