10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में गर्मी ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 44 डिग्री पहुंचा तापमान

प्रदेश में गर्मी ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 44 डिग्री पहुंचा तापमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 21 Apr 2018, 4:34 PM IST

temp

summer heat at its peak after 9 years in madhya pradesh state

जबलपुर। गर्मी के तेवर अप्रैल के शुरु से ही दिखाई देने लगे थे। रोज तापमान अपने चरम पर पहुंच रहा है। बादलों और बारिश के बीच गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। पिछले तीन दिनों से तापमान गर्म बना हुआ है। पूरे प्रदेश का यही हाल है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में इस बार गर्मी अप्रैल माह में बीते वर्षों के मुकाबले ज्यादा तल्ख हैं। साल 2009 के बाद इस साल अप्रैल माह में तापमान 4१ से ४३ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश में शनिवार की सुबह से खिली धूप चुभन पैदा कर रही है। इस गर्मी का असर जनजीवन पर भी पड़ा। सड़कें सूनी नजर आईं, लोग घरों में ही कूलर पंखों की हवा खाते नजर आए।

मौसम विभाग की मानें, तो एक तरफ जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। यही कारण है कि, रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। प्रदेश में इस बार अप्रैल माह में बीते नौ साल बाद सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री, भोपाल का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, इंदौर का 22.6 डिग्री, ग्वालियर का 23.3 डिग्री और सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल 2009 को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं इस बार 18 व 19 अप्रैल को ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सबसे गर्म दिन 29 अप्रैल 1996 को रहा था। उस दिन तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में गर्मी का असर बना रहेगा। जबलपुर संभाग में बीते 24 घंटों में मंडला जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 18 अप्रैल को खजुराहो का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह गुरुवार को जबलपुर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, भोपाल का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, इंदौर का 40 डिग्री, ग्वालियर का 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा।