
आसमान से बरस रही आग, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी - दोपहर बाद मिल सकती है राहत
रायपुर . पिछले तीन दिनों से राजधानी में गर्म हवाएं चलने लगी है। सुबह नौ बजे से ही तीखी धूप पडऩे लगी है। दोपहर में तो सूरज आग उगल रहा है। यह सिलसिला शाम साढ़े पांच बजे तक चलता रहता है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
शहर के आउटर इलाके में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा। आउटर में लू चलने जैसे हालात है। रात का तापमान भी 27.0डिग्री रहा, यहा भी सामान्य से एक डिग्री अधिक था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया।
पिछले साल 44.2 डिग्री था पारा
राजधानी में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री था,जो अप्रेल माह का सर्वाधिक तापमान था। इस साल इस माह 2 से 16 अप्रेल तक मौसम बदला हुआ था। राजधानी सहित प्रदेश में कभी आंधी-तूफान के साथ बारिश तो कभी ओलावृष्टि भी हुई।
Read More : ATM कार्ड धारियों के लिए बड़ी खबर, अगर आप भी करते हैं ये काम तो हो जाए सावधान
इसलिए दिन के तापमान में मामूली गिरावट रही। शनिवार को प्रदेश को दक्षिणी इलाके में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। शनिवार को राजधानी में दोपहर बाद आशिंक मेघमय होने की अतिसंभावना है।
पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
सूर्य की तपिश ने शनिवार को अपना असर दिखाया। तापमान 42 डिग्री तक जा पहुंचा। अपने काम से बाहर निकला हर व्यक्ति परेशान दिखा। हफ्ते भर के अंदर पारा में तेजी से वृद्धि देखी गई है। ऐसे में ठंडे पेय पदार्थों की मांग काफी बढ़ गई है और जगह-जगह इनकी दुकानें लग गईं हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर बच्चे निढाल होने लगे हैं।
Published on:
21 Apr 2018 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
