
latest weather news today
रायपुर . मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर को जो भविष्यवाणी की है कि उससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी एक-दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है। विभाग का अनुमान आगामी एक-दो दिन आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। अपरान्ह या शाम को हल्की बारिश की संभावना है।
अप्रैल में टूटा 109 साल पुराना रिकॉर्ड
अप्रैल में गर्मी से लोग परेशान रहते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन इस वर्ष अप्रैल में पिछले 15 दिनों में रेकॉर्ड बारिश हुई है। इस बेमौसम बारिश ने अप्रैल माह में होने वाली औसत बारिश का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार एक से 16 अप्रैल तक राजधानी में कुल 53.8 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग में दर्ज आंकड़े के अनुसार वर्ष 1909 में अप्रैल माह में सर्वाधिक 131.1 मिमी बारिश हुई, जो पूरे माह का रेकॉर्ड है। इसके बाद 20 अप्रैेल 2011 में 24 घंटे में 45.2 मिमी बारिश दर्ज है।
कैसा रहता अप्रैल में मौसम
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अप्रैल में तापमान हर रोज बढ़ता जाता है। हवा का दबाव कम हो जाता है। इस माह में तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता है। माह के शुरुआत में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहता है। महीने के अंत तक 41.0 डिग्री तक पहुंच जाता है। कभी-कभी 45.0 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तापमान पहुंच जाता है।
इसके अलावा उत्तरी भारत से होकर जाने वाले शीतकालीन विक्षोभों के प्रभाव से कभी-कभी आकाश बादलों से आच्छादित हो जाता है। गर्जन एवं वर्षा होने की भी संभावना रहती है। कभी-कभी ओलावृष्टि के साथ मेघगर्जना भी होती है। अप्रैल में गर्जन होने वाले दिनों की औसत संख्या 2.6 है। इस माह में औसत वर्षा 15.1 मिमी है तथा वर्षा के दिनों की संख्या 1.5 है।
ऐसा रहेगा मौसम
एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा। आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। अपरान्ह या शाम को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के उत्तर और चरम दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में इक्का-दुक्का स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।
रायपुर लालपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एनएस मेहता ने कहा कि अप्रैल में होने वाली औसत से ज्यादा बारिश अब तक हो चुकी है। अभी भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। इस तरह का मौसम दो-तीन दिन तक और रहेगा।
Published on:
18 Apr 2018 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
