क्योंकि बैंक प्रबंधन ने कन्हैयालाल साहू का अकाउंट तो खोला और उसे एटीएम कार्ड भी दिया, लेकिन बैंक प्रबंधन ने कन्हैयालाल के अकाउंट नंबर को कुमार सिंह कंवर के एटीएम से लिंक कर दिया। इधर, कुमार सिंह अपना अकाउंट समझकर लगातार आहरण करते जा रहा था तो वहीं कन्हैयालाल उसके अकाउंट से अन्य व्यक्ति द्वारा आहरण किया जाना समझ रहा था। जब यह सच्चाई सामने आई तो कुमार सिंह कंवर ने कन्हैयालाल की आहरित पूरी रकम नकद और चेक के जरिए लौटा दिया। रकम मिलने के बाद कन्हैयालाल ने भी पुलिस से की शिकायत वापस ले ली है।