22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर जेब में नहीं है ATM कार्ड तो एेसे निकाले एटीएम मशीन से पैसा

बिना ATM कार्ड के एटीएम मशीन से पैसा निकाले। पढि़ए पूरी खबर..

3 min read
Google source verification
CG news

रायपुर . आज की दुनिया में सब कुछ डिजिटल हो गया है। आपको बिल पटाना हो या फिर हवाई यात्रा के लिए टिकट खरीदना। घर बैठे ही मोबाइल से आप आसानी से बिल पेमेंट कर सकते हैं। डिजिटल के इस दुनिया में जल्दबाली के चक्कर में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां सबकुछ होता है आपके ऊंगलियों के एक इशारे पर। एक एेसा ही नया प्रोसेस है बिना एटीएम कार्ड के एटीएम मशीन से पैसा निकालना। पढि़ए पूरी खबर..

आज के समय में सभी के पास एटीएम कार्ड है। एटीएम कार्ड यानी मशीन । यह लोगों की हर मुसीबतों में काम आता है। लेकिन कभी-कभी एेसा भी हो जाता है कि आप जल्दबाली के चक्कर में घर से निकलने से पहले एटीएम कार्ड लेना ही भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी कभी एेसा हो जाए तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन आसान तरीकों से आप बिना एटीएम कार्ड के ही किसी की बैंक के एटीएम मशीन से पैसा निकाल सकते हैं।

सबसे पहले करना होगा यह काम
एटीएम कार्ड के बगैर पैसा निकालने के लिए सबसे पहले अपने बैंक में खुद को रजिस्टर कराना पड़ेगा। यह रजिस्ट्रेशन बैंक की शाखा या बैंक इंटरनेट बैकिंग की मदद से भी हो सकेगा।

पिन नंबर मिलेगा
बैंक में खुद को रजिस्ट्रेशन कराने की पूरी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको 4 अंकों का एक पिन नंबर मिलेगा। यह नंबर एटीएम पिन की ही तरह होता है। इसे यूजर ट्रांजेक्शन सिक्योरिटी पिन या अथॉरिटी कोड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

मोबाइल से यह एप्लीकेशन डाउनलोड करना बेहद जरूरी
बैंक में रजिस्ट्रेशन होने जाने और पिन नंबर मिलने के बाद आपको अपने मोबाइल पर बैंक से जुड़ी एप्लीकेशन एप डाउनलोड करना पड़ेगा। आपको इसके लिए एसएमएस का ऑप्शन भी दिया जाएगा। इसके जरिए से आप बैंक के इस एप्लीकेशन का वेब लिंक आपके मोबाइल पर भेज देगा। ध्यान रखें अगर आपने यह एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं किया तो आपका पूरा काम बेकार हो जाएगा।

इसके बाद करना होगा ये काम
इसके बाद आपको अपना पासवर्ड बनाना होगा। इस पासवर्ड की मदद से आप एटीएम पर जाकर मशीन से कैश ऑन मोबाइल आप्शन के जरिए बिना एटीएम कार्ड के भी पैसे निकाल सकेंगे। इस ऑप्शन के जरिए आप 5000 रुपए तक ही निकाल सकेंगे। हालांकि ये सेवा अभी सभी बैंकों में शुरु नहीं हुई है। कुछ चुनिंदा बैंकों में ही कैश ऑन मोबाइल की सुविधा है।