10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे गर्म रहा बिलासपुर, अब इन इलाकों में बारिश से बदलेगा मौसम

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 May 2018, 9:00 PM IST

CG News

सबसे गर्म रहा बिलासपुर, अब इन इलाकों में बारिश से बदलेगा मौसम

रायपुर . राजधानी में शुक्रवार को तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 52 फीसदी जबकि, शाम को 25 फीसदी रही। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Read More News: मौसम: केरल में 29 मई तो छत्तीसगढ़ में इस तारीख को आएगा मानसून

सूनी हो गई सड़कें
राजधानी समेत प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। राजधानी में सुबह से ही सूरज के तेवर उग्र रहे। बाजार इलाके में तो दोपहर में सड़कें सूनी हो गई थी। प्रमुख मार्गों में भी टै्रफिक कम हो गया था। वहीं, रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री गर्मी से खासे परेशान होते दिखे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर दो-तीन सौ बुजर्ग टे्रन का इंतजार में दो-से तीन घंटे प्लेटफार्म पर ही बैठे रहे। इस दौरान प्लेटफार्म पर गर्मी से निजात दिलाने के लिए पानी फौव्वारे के लगाए गए सिस्टम से पानी निकलने के बाद तो उमस इस कदर बढ़ी कि बुजुर्ग यात्री बेहाल होते दिखे।

Read More News: गर्मी और लू से बचना है तो खाइए ये बोरे-बासी, BP रहेगा कंट्रोल

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्व मप्र एवं इससे लगे दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश पर ऊपरी वायु में एक चक्रवात है। इसकी ऊंचाई समुद्र सतह से 0.9 किमी तक है। इस कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की अति संभावना है। दो दिन बाद प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक होगी। राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा तथा शाम या रात्रि को गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान
- रायपुर - 42.2

- माना- 42.3
- बिलासपुर- 43.4

- पेंड्रारोड- 40.2
- अंबिकापुर- 39.0

- जगदलपुर-36.9
- दुर्ग- 41.6

- राजनांदगांव- 40.0