
Rahul gandhi
रायपुर . 25 मई 2013 छत्तीसगढ़ के सुकमा के झीरम घाटी में हुए देश की सबसे खौफनाक माओवादी वारदात में जान गंवा चुके कांग्रेस के 31 नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने याद किया। राहुल गांधी ने झीरम घाटी की 5वीं बरसी पर ट्वीट कर कहा - 5 साल पहले, आज के दिन मैंने अपने दोस्त नंद कुमार पटेल को छत्तीसगढ़ में एक भयावह नक्सली हमले में खोया था जिसमें वरिष्ठ नेता वीसी शुक्ला जी, महेंद्र कर्मा जी समेत हमारे कई साथी शहीद और घायल हुए। इन सभी देशभक्तों ने देश के लिए अपनी जान दी। हम उनकी वीरता और साहस को सलाम करते हैं।
वहीं झीरमघाटी कांड की पांचवीं बरसी पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर झीरम घाटी में जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि दी। भूपेश बघेल ने कहा - हमारे शीर्ष नेतृत्व को षड्यंत्र के तहत मारा गया। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो एक-एक षड्यंत्रकारियों को जेल भेजेंगे। भूपेश ने एनआईए की जांच पर भी सवाल उठाए और कहा कि एजेंसी ने बेहद घटिया तरीके से जांच की। उन्होंने कहा कि प्रदेेश में कांग्रेस सरकार बनने पर झीरम कांड में जान गंवा चुके लोगों की याद में घटना स्थल में शहीद स्मारक बनाया जाएगा।
इसके बाद पार्टी ने उसी जगह से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लिया, जहां 5 साल पहले परिवर्तन यात्रा के दौरान पार्टी ने नक्सली वारदात में अपने 31 साथियों को खो दिया था। यह संकल्प भी एक यात्रा की तरह होगा, थोड़े बदलाव के साथ वैसा ही, जैसा 2013 में परिवर्तन यात्रा थी। तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल की अगुवाई में निकली यह यात्रा 25 मई 2013 को दंतेवाड़ा जिले के झीरमघाटी में दुर्भाग्यजनक रूप से खत्म हो गई थी।
प्रदेश प्रभारी पुनिया ने कहा कि संकल्प यात्रा के जरिए हम जनसंपर्क कर रहे हैं। यह यात्रा किसी को चुनौती देने के लिए नहीं, बल्कि परिवर्तन यात्रा के शहीदों के संकल्प को पूरा करने के लिए की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव अरुण उरांव, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, विधायकदल के नेता टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता इस संकल्प यात्रा में शामिल हुए।
Published on:
26 May 2018 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
