रायपुर

महिलाओं को मिलेगा नया सशक्त मंच… पंचायतों में बनेंगे 368 महतारी सदन, 100 करोड़ की मंजूरी

CG News: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और पंचायतों को अधिक अधिकार देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Feb 19, 2026
महिलाओं को मिलेगा नया सशक्त मंच (फोटो सोर्स- पत्रिका)
महिलाओं को मिलेगा नया सशक्त मंच (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और पंचायतों को अधिक अधिकार देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब महतारी सदनों का निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। महतारी सदन महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों एवं आजीविका संवर्धन का केंद्र बनेंगे।

ग्राम पंचायतों को कार्य एजेंसी बनाए जाने पर कार्य प्रक्रिया में तेजी आएगी। इसके लिए विभाग द्वारा मार्गदर्शिका भी जारी की गई है। जिसके अनुसार महतारी सदन के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दी जाएगी तथा तकनीकी मार्गदर्शन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यों की नियमित निगरानी एवं मूल्यांकन तय किया जाएगा।

CG News: 100 करोड़ रुपए की राशि मंजूर

कार्यों में एकरूपता के ²ष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कार्य का एक मानक डिजाइन एवं प्राक्कलन भी तैयार किया है। बता दें कि राज्य में 368 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसके लिए प्रति महतारी सदन 30 लाख रुपए की लागत निर्धारित की गई है, जिसकी शत-प्रतिशत राशि राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में स्वीकृत 368 महतारी सदनों में से 137 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष निर्माणाधीन हैं।

Updated on:
19 Feb 2026 08:39 am
Published on:
19 Feb 2026 08:39 am