रायपुर

नशे में धुत्त 4 युवकों ने टोल नाका कर्मचारी से की मारपीट, घटना CCTV कैमरे में कैद

रायपुर से कुछ दूरी पर स्थित रसनी टोल नाके पर 4 युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 11:20 AM IST
Chhattisgarh crime
नशे में धुत्त 4 युवकों ने टोल नाका कर्मचारी से की मारपीट, घटना CCTV कैमरे में कैद

रायपुर. रायपुर से कुछ दूरी पर स्थित रसनी टोल नाके पर 4 युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। यह सारी घटना टोल के सीसीटीवी पर रिकॉर्ड हुई हैं।

सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में बोलेरो पर आए 4 युवक पहले तो टोल के सामने सिगरेट पीते नजर आए, फिर अचानक एक युवक कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगा। कर्मचारी के साथ मारपीट करने के बाद बोलेरो सवार युवक वहां से फरार हो गए हैं।

टोल नाका कर्मचारी कौशल कुमार कन्नौजे मारपीट के बाद घायल हो गया है। यह सारा मामला आरंग थाने का है जहां चारों युवकों के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कराया गया है। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस ने चारों युवकों की खोजबीन शुरू कर दी है ।

Updated on:
21 Nov 2018, 11:20 AM IST
Published on: