
खेत से लगातार आ रही थी बदबू, लोगों ने जब जाकर मिली युवक की लाश
नवापारा-राजिम. छत्तीसगढ़ में एक खेत में एक 37 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना किसी ने 112 को फोन कर दिया। इसके बाद 112 की टीम घटनास्थल पहुंची । एक युवक की लाश पीठ के बल पड़ी हुई थी और लाश के नजदीक दो शराब की खाली बोतलें मिलीं। इससे कई तरह की शंकाएं उठने लगी।
शुरुआत में ऐसा लगा कि मृतक के साथ कोई अन्य रहा होगा, जिसके साथ मृतक ने शराब पी होगी और इसी दौरान हुए विवाद में अज्ञात ने वारदात को अंजाम दे दिया। मृतक के शर्ट की ऊपरी जेब में बिजली का बिल मिला, जिसके आधार पर पता चला कि मृतक संतोष पिता अमृत सेन निवासी ग्राम रवेली, जिला गरियाबंद है। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए उन्हें घटनास्थल बुलाया गया।
परिजनों की उपस्थिति में जब लाश की अच्छी तरह तलाशी ली गई, तो पैंट की जेब से एक सुसाईड नोट मिला, जिसमें मृतक ने खुद के बीमारी से परेशान होकर स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है।
इसके बाद मालूम हुआ कि मृतक ने शराब में जहर मिलाकर सेवन किया था, जिसके बाद उसकी मृत्यु हुई है। परिजनों की संतुष्टि और सहमति के आधार पर प्रधान आरक्षक अवध बिहारी सिंह ने पंचनामा कार्यवाही कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Published on:
20 Nov 2018 10:00 pm
