रायपुर

खेलते समय मेनहोल में गिरने से 5 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

जय लकड़ा महालेखाकार ऑफिस में लेखापाल के पद में कार्यरत हैं।महालेखाकार आवासीय परिसर में उनकी 5 साल की मासूम बच्ची अपने भाई और बाकी दोस्तों के साथ खेल रही थी। खेलते खेलते वह पास के ही एक बाग में पहुंच गयी और एक मेनहोल में गिर गयी।

less than 1 minute read
Feb 18, 2020
खेलने के दौरान मेनहोल में गिरने से 5 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में भाई के साथ खेल रही मासूम बच्ची मेनहोल में गिर गयी। परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, विजय लकड़ा महालेखाकार ऑफिस में लेखापाल के पद में कार्यरत हैं।महालेखाकार आवासीय परिसर में उनकी 5 साल की मासूम बच्ची अपने भाई और बाकी दोस्तों के साथ खेल रही थी। खेलते खेलते वह पास के ही एक बाग में पहुंच गयी और एक मेनहोल में गिर गयी। उसके भाई ने अपने परिजनों को इसकी सुचना दी।

उन्होंने जैसे तैसे उसे बाहर निकाला और मेकाहारा अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विधानसभा थाना क्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
18 Feb 2020 06:14 pm
Published on:
18 Feb 2020 06:12 pm
Also Read
View All