रायपुर

दिवाली के एक दिन पहले ही खाली हुए 50 फ़ीसदी ATM, आज भी चमकेगा बाजार

दिवाली के दिन बुधवार को भी अलग-अलग सेक्टरों में अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Nov 07, 2018
Empty ATM
दिवाली के एक दिन पहले ही खाली हुए 50 फ़ीसदी ATM, आज भी चमकेगा बाजार

रायपुर. धनतेरस के दिन जिस तरह से बाजार में धनवर्षा हुई। दिवाली के दिन बुधवार को भी अलग-अलग सेक्टरों में अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। शहर में खरीददारी ऐसी हो रही है कि शहर के 50 फीसदी एटीएम खाली हो चुके हैं, जिसे फिर से भरा जा रहा है। धनतेरस के बाद भी राजधानी में दिवाली के दिन खरीदारी करने को लेकर ग्राहक जुटेंगे। इस दिन ऑटोमोबाइल्स, सराफा, रियल एस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि अन्य सेक्टर में बेहतर व्यवसाय का अनुमान है। दिवाली के दिन के लिए भी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था पहले की जैसी होगी।

बैंकिंग कामकाज के लिए लोगों को अब 9 नवंबर का इंतजार करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने 7 नवंबर को बैंकों और कोषालयों में अवकाश घोषित किया है। दूसरा शनिवार होने की वजह से 10 नवंबर को व रविवार साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से 11 नवंबर को अवकाश रहेगा।

धनतेरस के दिन खरीदारी की वजह से शहर के कई एटीएम खाली हो चुके हैं। धनतेरस के दिन सोना 32500 में बिका था, दिवाली के दिन बहुमूल्य धातुओं की एक बार फिर अच्छी बिक्री की संभावना है।

इन बाजारों में खरीदारी के लिए रहेगी भीड़

20. कटोरातालाब-नेताजी चौक बाजार क्षेत्र- कपड़ा, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक्स मालवीय रोड, सदर बाजार में

Published on:
07 Nov 2018 09:39 am