रायपुर

होली से पहले सरकार का बड़ा फैसला, निकाय कर्मियों के लिए 62.85 करोड़ जारी, लंबित वेतन का होगा भुगतान

Raipur News: होली के पहले निकाय कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चुंगी क्षतिपूर्ति मद से कुल 62.85 करोड़ का आवंटन जारी किया गया है।

2 min read
Feb 26, 2026
चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ आवंटित (photo-patrika)

CG News: होली के पहले निकाय कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चुंगी क्षतिपूर्ति मद से कुल 62.85 करोड़ का आवंटन जारी किया गया है। इसमें वेतन भुगतान के लिए कुल 51 करोड़ 71 लाख 21 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। साथ ही सभी नगरीय निकायों को प्रतिमाह नियमित रूप से दी जा रही चुंगी क्षतिपूर्ति के अंतर्गत कुल 11 करोड़ 14 लाख 38 हजार 492 रुपए का भी आवंटन किया गया है।

फरवरी-2026 की स्थिति में नगरीय निकायों में वेतन के लिए लंबित राशि के आधार पर नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद से आवंटन किया गया है, ताकि नगरीय निकायों में वित्तीय संतुलन बनाए रखा जा सके और लंबित देयकों एवं वेतन का निराकरण हो सके। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के 38 नगर पालिका परिषदों में 16 करोड़ 48 लाख की राशि और 85 नगर पंचायतों को कुल 10 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक की राशि निकाय कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए आवंटित की है। प्रदेश के सभी 54 नगर पालिकाओं को भी चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि दी गई है।

ये भी पढ़ें

CG Budget Session: PMGSY की निविदा शर्तों में बदलाव से बवाल, विधानसभा में गूंजा मामला, BJP नेताओं ने की शिकायत

इसके लिए 2 करोड़ 8 लाख 52 हजार 17 रुपए का आवंटन जारी किया गया है। सभी 124 नगर पंचायतों को एक करोड़ 54 लाख 31 हजार 55 रुपए की मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति राशि दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवंटित राशि का उपयोग निर्धारित मदों में ही किया जाएगा। सभी निकायों को वित्तीय नियमों का पालन करते हुए व्यय विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

11 नगर निगमों को वेतन के लिए 25.05 करोड़

प्रदेश के 11 नगर निगमों को कुल 25 करोड़ 5 लाख 34 हजार रुपए की राशि वेतन और चुंगी क्षतिपूर्ति मद में प्रदान की गई है। नगर निगम भिलाई को 4 करोड़, बिलासपुर को 5 करोड़, दुर्ग को 1 करोड़ 65 लाख 92 हजार, राजनांदगांव को 3 करोड़, जगदलपुर को 1 करोड़ 50 लाख, अंबिकापुर को 3 करोड़, चिरमिरी को 2 करोड़, रिसाली को 2 करोड़, बिरगांव को 54 लाख 55 हजार, धमतरी को 1 करोड़ 7 लाख एवं भिलाई-चरोदा को 1 करोड़ 27 लाख 87 हजार रुपए जारी किए गए हैं। प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों को चुंगी क्षतिपूर्ति के अंतर्गत 7 करोड़ 51 लाख 55 हजार 420 रुपए भी आवंटित किए गए हैं।

Published on:
26 Feb 2026 08:55 am
Also Read
View All

अगली खबर