CG Naxalites killed: गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 14 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है।
CG Naxalites killed: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए जवानों ने अभियान चला रखा है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। इस बीच गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 14 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। मौके से भारी संख्या में हथियार बरामद किया गया है।
वर्ष 2024 में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में कुल 247 नक्सली ढेर हुए इनमे से कुल 223 नक्सलियों के शव बरामद हुए |
-2024 के बड़े नक्सल ऑपरेशन
12 दिसंबर 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 7 नक्सली ढेर
22 नवंबर 2024- भेज्जी, कोंटा, 10 नक्सली ढेर
4 अक्टूबर 2024- थुलथुली, दंतेवाड़ा, 38 नक्सली ढेर
3 सितंबर 2024- पुरंगेल, दंतेवाड़ा, 9 नक्सली ढेर
15 जून 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 8 नक्सली ढेर
23-24 मई 2024- अबूझमाड़, 8 नक्सली ढेर
10 मई 2024- पीडिया, बीजापुर, 12 नक्सली ढेर
30 अप्रैल 2024- टेकमेटा, नारायणपुर, 10 नक्सली ढेर
16 अप्रैल 2024- छोटे बेठिया, कांकेर, 29 नक्सली ढेर
2 अप्रैल 2024- नेड्रा, बीजापुर, 13 नक्सली ढेर