रायपुर

60 साल के गार्ड ने 3 साल की बच्ची के साथ किया घिनौना काम, जानकर शर्म आ जाएगी

इस घटना के बाद फैक्ट्री में सन्नाटा पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 4:25 PM IST
CG News
60 साल के गार्ड ने 3 साल की बच्ची के साथ किया घिनौना काम, जानकर शर्म आ जाएगी

पत्थलगांव. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां 60 साल के गार्ड ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंदी कोशिश को अंजाम दिया है। गार्ड गोढ़ीकला पंचायत के एक कुरकुरे बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को घर बुलाकर अपने घिनौने काम को अंजाम दे रहा था। इस घटना के बाद फैक्ट्री में सन्नाटा पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्ची को घर में बुलाकर उसके साथ

बताया जाता है कि यहां के गोढीकला में स्थित कुरकुरे व मिक्चर बनाने की फैक्ट्री में मध्यप्रदेश का रहने वाला भईयालाल पटेल पिता वीरभान पटेल निवासी बदवार के द्वारा सोमवार की शाम लगभग पांच बजे के करीब अन्य मजदूरों की छुट्टी होने के बाद अपने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची को घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

बच्ची व गार्ड को आपत्तिजनक हालत में देखा

इस दुराचारी ने बच्ची से दुष्कर्म करने से पहले उसके दो सगे भाई-बहनों को घटना स्थल से मिर्ची लाने के बहाने दूर भेज दिया गया था। लेकिन दोनों बच्चो को मां बाप ने जाते देखकर उनसे जब पूरी बात जानी तो उनका माथा ठनक गया और उनके द्वारा तत्काल गार्ड के रूम के पास पहुंचकर दरवाजा को जोर से ढकेला तो बच्ची व गार्ड को आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। जिसके बाद गार्ड वहां से मौका देखकर भागने में कामयाब हो गया। लेकिन फैक्ट्री के अन्य मजदूर कर्मचारियों ने भागते हुए गार्ड को पकड़ लिया।

इस घटना के बाद बच्ची के माता-पिता व छोटे भाई बहन सदमे में आ गए। उनके द्वारा पत्थलगांव पहुंचकर गार्ड के द्वारा की जा रही हरकत के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर भादवि की धारा 376, 511 व पास्को एक्ट की धारा 8 मे मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

इससे पूर्व भी हुई है घटना


इस घटना से पूर्व भी नाबालिकों पर अनेक बार यौन शोषण के मामले सामने आते रहे हंै। लेकिन एक वर्ष पूर्व यहां के पुरानी बस्ती मौहल्ले में भी एक पढऩे वाली बच्ची को पढ़ाने के बहाने अपने घर पर बुलाकर बिहार-झारखंड के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना चाहा था। लेकिन उस दौरान मौहल्ले वालो की सर्तकता से घटना होते-होते बच गई थी। इसके अलावा कुछ वर्ष पूर्व यहां की दो ग्राम पंचायतो मे भी बच्चीयों को खाने पीने के सामान का लालच देकर हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई थी।

Published on: