राजनांदगांव / खैरागढ़. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कोमल जंघेल ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक पास होने पर खुशी जाहिर करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के प्रति आभार व्यक्त किया है। जंघेल ने मोर्चा पदाधिकारियो के साथ रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई देते आभार जताया।