रायपुर

यहां लगातार बढ़ रहा डेंगू के कहर का खतरा, एक महीने में मिले 72 पॉजिटिव

चार मरीजों का इलाज आंबेडकर अस्पताल, तीन का निजी अस्पताल और एक संदिग्ध का कमल विहार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है

2 min read
Sep 01, 2018
dengue outbreak
एक महीने में मिले 72 पॉजिटिव, यहां लगातार बढ़ रहा डेंगू के कहर का खतरा

रायपुर .राजधानी में डेंगू के 7 नए मरीज और एक 1 संदिग्ध मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। चार मरीजों का इलाज आंबेडकर अस्पताल, तीन का निजी अस्पताल और एक संदिग्ध का कमल विहार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। अब तक 1 जनवरी से 31 अगस्त तक संभावित 71 मरीज और डेंगू पॉजिटिव- 79 मरीज मिले हैं। सिर्फ अगस्त माह में ही 72 पॉजिटिव मिले हैं। दूसरे शहरों से भी डेंगू मरीजों को रायपुर रेफर करने का सिलसिला लगातार जारी है, ऐसी स्थिति में रायपुर में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है।

बीना स्वानी (राजेंद्र नगर), सैलजा अवस्थी (सिद्धार्थ चौक), पुष्पेंद्र साहू (सोनझरापारा), विमल साहू (न्यू सुभाष नगर) की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी अंबेडकर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। साथ ही रीधी फौजदार (डीडी नगर) को संदिग्ध बताया गया है। रामसागर में भी डेंगू ने पैर पसार लिया है। शनिवार को यहां के तीन बच्चों को डेंगू हुआ है। तीनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। रामसागर पारा निवासी रिषिका साहू 13 वर्ष, दिशा साहू 10 वर्ष और अंश त्रिपाठी 6 वर्ष की पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब है। इन तीनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इन तीनों के खून की जांच निजी पैथलॉजी लैब में कराई गई, तो डेंगू की पुष्टि हुई है।

डेंगू से बचाव के लिए शहरवासियों में पत्रिका और नगर निगम द्वारा जागरूकता लगातार चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जोन-८ के शहीद भगत सिंह वार्ड में अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम अमले ने घरों में लगे ५० से अधिक कूलरों का पानी खाली कराया, ताकि मच्छरों का लार्वा न पनपे। इस दौरान निगम के अधिकारी हरेंद्र साहू और बीके मिश्रा ने लोगों से कहा कि गमले, कूलर, टायर आदि में पानी जमा न होने दें।

ठहरे हुए पानी में एंटी लार्वा का छिडक़ाव: वार्डों में जगह-जगह ठहरे हुए पानी में एंटी लार्वा दवा का छिडक़ाव किया। जागरूक करने के लिए पाम्पलेट भी बांटे गए। अभियान में जोन कमिश्नर राकेश गुप्ता, जोन हेल्थ अफ सर तरुण ठाकुर आदि शामिल थे। इसके पहले दिन मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड में गुरुकुल कॉलेज एवं लक्ष्मी नारायण कन्या शाला के 600 से ज्यादा बच्चों को डेंगू के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के तहत जोन 1,5,6 में भी अभियान चलाया गया।

Published on:
01 Sept 2018 02:33 pm