रायपुर

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बटन दबाकर किया ट्रांसफर

Mahtari Vandan Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन की 9वीं किश्त जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2024, 7:13 PM IST
Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन की 9वीं किश्त जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित कर दिया है। नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी।

इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति मुर्मु को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर मुर्मु स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

Updated on:
25 Oct 2024, 7:13 PM IST
Published on: