2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 70 लाख महिलाओं को देंगी दिवाली का बड़ा तोहफा

Mahtari Vandan Yojana: प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बाद राज्य की 70 लाख महिलाओं को भी बड़ी सौगात दी है।

2 min read
Google source verification
Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।

Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं को प्रतिमाह मिलेगा एक हजार रुपए

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है।

इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है। (Good News) महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana : 21 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं का आवेदन हुआ निरस्त, फिर मिलेगा आवेदन करने का मौका, जानिए कैसे

महिलाओं के खाते में जाएगी 9वीं किश्त की राशि

राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को करेंगी। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण

Mahtari Vandan Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।