रायपुर

पुन्नी मेले में हादसा, महानदी में नहाने उतरे दो चचेरे भाई डूबे, फैली सनसनी

कुछ देर बाद एक युवक की लाश लोगों ने बरामद की। जबकि उसके भाई का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 6:08 PM IST
death Brother

रायपुर . कार्तिक पूर्णिम के पावन पर्व पर महानदी के तट पर लगे पुन्नी मेले घूमने आए दो चचेरे भाई की डूबने से मौत हो गई। दोनों दोनों पुन्नी मेला घूमने आए थे। करीब दोपहर में दोनों नहाने महानदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद एक युवक की लाश लोगों ने बरामद की। जबकि उसके भाई का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

..और नदी में बह गया दोनों भाई
मिली जानकारी के अनुसार आरंग थानांतर्गत महानदी के किनारे आ पुन्नी मेले का आयोजन किया गया था। मेले घूमने और नदी में नहाने के लिए दो चचेरे भाई यहां आए थे। एक साथ मेला घूमने के बाद दोनों ने नदी में नहाने उतरे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों भाई बह गए। कुछ देर बाद एक युवक की नदी में तैरते हुए लाश मिली। जबकि उसका भाई अभी भी लापता है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। वहीं, दूसरे युवक की गोताखोर ने नदी में तलाशी शुरू कर दी है। दोनों की उम्र 21 से 26 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है।

लोगों में फैली सनसनी
पुन्नी मेले दो भाई के डूबने मौत की खबर सुनकर लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने बताया कि नदी में डूबने के बाद कुछ देर में एक युवक की लाश नदी में तैतरे हुए किनारे तक आ गई थी। जबकि उसका दूसरा भाई का कुछ पता नहीं चला। मेले में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोतोखोर की टीम नदी में बहे युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस मृत युवक के बारे में पता लगा रही है।

Published on: