9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म की तरह पुल से नीचे गिरी स्कार्पियो, तीन की दर्दनाक मौत, Hospital में मामा ने तोड़ा दम

गुरुवार-शुक्रवार का दिन कुछ परिवार के लिए काला दिन साबित हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 4 Nov 2017, 5:23 PM IST

kawardha news

कवर्धा. गुरुवार-शुक्रवार का दिन कुछ परिवार के लिए काला दिन साबित हुआ। दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।

गुरुवार की रात करीब 8.45 बजे ग्राम झंडी के पास एक स्कार्पियो (सीजी 04 एफजे 6665) पुलिया से नीचे जा गिरा। इससे पार्वती निषाद पति माधव निषाद (60) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। सभी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें राजकुमारी पति शोभाराम (48) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाकी चंद्रिका ध्रुव, कुमार ध्रुव, चेतन मरकाम और मोहन धु्रव की हालत खराब होने के चलते रायपुर रेफर किया गया। जबकि बहरीन बाई, माधव निषाद का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में किया गया। वहीं चालक आशाराम वर्मा को भी हल्की चोटें आयी हैं। सभी सवार लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे और ईलाज के लिए बैहर गए थे। यह हादस वापस आते समय हुआ। घटना का कारण मुख्य रूप से वाहन चालक के रास्ते की जानकारी नहीं होना और मार्ग पर मुरुम बिछा बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्डम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं चालक पर लापरवाहीपूर्वम वाहन चलाने के लचते कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैक्टर पलटा, मामा की मौत
पिपरिया थाना अंतर्गत घटना शुक्रवार सुबह 8.15 बजे की है। ग्राम रगरा इंदौरी निवासी धर्मेद्र सोनवानी अपने भांजा के साथ ट्रैक्टर से हार्र्वेस्टर को बनवाने के लिए कवर्धा ला रहा था। मानिकचौरी के पास रायपुर ओर से किराना सामाना लेकर आ रहा मेटाडोर(सीजी 09 बी 0490) ने ओव्हरटेक करते हुए ट्रैक्टर को बाजू से ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे धर्मेन्द्र ट्रैक्टर में ही दब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं उसका भांजा दूर जा गिरा, जिसे भी गंभीर चोटें आयी है। मेटाडोर का चालक फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।