रायपुर

रायपुर में हादसा…तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

Raipur Road Accident : तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 12 किमी दूर मैनपुर देवभोग मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर करीब 2.30 बजे बाइक सवार पिता-पुत्र को एक इको कार ने टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2023, 3:50 PM IST
Echo car collided with bike riding father and son, father died
बाइक सवार पिता-पुत्र को इको कार ने मारी टक्कर

CG Road Accident : मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 12 किमी दूर मैनपुर देवभोग मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर करीब 2.30 बजे बाइक सवार पिता-पुत्र को एक इको कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता की मौत हो गई। घायल पुत्र का मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बरगांव निवासी मृतक केशनाथ पिता सोपसिंह गोड़ (55) अपने पुत्र अगनुराम (25) के साथ बाइक से मैनपुर किसी कार्य से सुबह 10 बजे पहुंचे थे। दोपहर में काम निपटाकर जब वे लौट रहे थे तब राजापड़ाव पेण्ड्रा मोड़ के पास तेजगति से सामने से (Raipur Road Accident) आ रही इको कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के शव पोस्टमार्डम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
13 Aug 2023, 3:50 PM IST
Published on: