इस मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे व वृद्ध सर्दी, खांसी, बुखार सिर दर्द जैसी बीमारियों की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे जिला अस्पताल व निजी अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डाक्टरों का कहना है कि अगर आईफ्लू, सर्दी-बुखार या उल्टी-दस्त की समस्या हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर विशेषज्ञों से जांच कराएं, ताकि समय से उपचार हो सके।